नोएडा : काव्य-संग्रह ‘मैं तेरी बाँसुरी बनूँ’ का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 अगस्त 2026

नोएडा : काव्य-संग्रह ‘मैं तेरी बाँसुरी बनूँ’ का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित

Book-inaugration-noida
नोएडा (संवाददाता)। सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं साहित्यकार अलका शर्मा के नवीनतम काव्य-संग्रह ‘मैं तेरी बाँसुरी बनूँ’ का लोकार्पण, सम्मान समारोह एवं कविता सम्मेलन नोएडा सेक्टर 38 स्थित गोल्फ कोर्स क्लब, में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात भाषा वैज्ञानिक एवं साहित्यकार महावीर सरन जैन ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं साहित्यकार सी. बी. सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रसिद्ध कवि नरेश शांडिल्य, पूर्व उपसचिव, हिन्दी अकादमी दिल्ली ऋषि कुमार शर्मा तथा सुप्रसिद्ध कवि मनोज अबोध उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि, पत्रकार एवं प्रकाशक डॉ. चेतन आनंद ने किया।


अध्यक्षीय वक्तव्य में महावीर सरन जैन ने कहा कि अलका शर्मा की कविताओं में संवेदना, जीवनानुभव और भाषा का सुंदर संतुलन दिखाई देता है। उनका काव्य पाठक को आत्मीयता से जोड़ते हुए मानवीय मूल्यों की ओर ले जाता है। मुख्य अतिथि सी. बी. सिंह ने कहा कि कविता समाज की संवेदनशील चेतना को स्वर देने का सशक्त माध्यम है। ‘मैं तेरी बाँसुरी बनूँ’ में जीवन के विविध रंगों और भावनाओं की प्रभावी अभिव्यक्ति हुई है। नरेश शांडिल्य ने कहा कि अलका शर्मा की रचनाओं में सहजता और भावप्रवणता विशेष आकर्षण है। उनकी कविताएँ पाठक के मन में देर तक अपनी उपस्थिति बनाए रखती हैं। ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि संग्रह में समकालीन जीवन के साथ भारतीय संवेदना का सुंदर समन्वय है। कवयित्री ने सरल भाषा में गहरी अनुभूतियों को अभिव्यक्त किया है। मनोज अबोध ने कहा कि अलका शर्मा की कविता में आत्मीयता और सामाजिक सरोकार साथ-साथ चलते हैं। उनका यह संग्रह हिन्दी कविता को समृद्ध करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर रमेश प्रसून, डॉ. आलोक बेजान, डॉ. मनोज कामदेव, जगदीश मीणा, अनिल मीत, बाबा कानपुरी, भूपेंद्र राघव, निर्देश निधि, शोभा सचान, राज रानी भल्ला, पूजा श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव राज, सोनिया अक्स सोनम, संगीता अहलावत, अदिति अस्थाना, जाह्नवी सिंह, विजय कुमार सिंह एवं रविन्द्र गर्ग सहित अनेक कवियों ने काव्य-पाठ किया। समारोह का आयोजन देवप्रभा प्रकाशन, गाजियाबाद की ओर से किया गया। इस अवसर पर सभी को अंगवस्त्र, मोतियों की माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिलाष शर्मा, कनिका, नीतिका, अरविन्द भाटी, बिपिन गौड़, मंजुला राॅय आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: