मुंबई : धांडा न्योलीवाला की रॉ एनर्जी से सजा है एक्सेल म्यूजिक का पहला गाना 'दो नंबरी' कल होगा रिलीज़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2026

मुंबई : धांडा न्योलीवाला की रॉ एनर्जी से सजा है एक्सेल म्यूजिक का पहला गाना 'दो नंबरी' कल होगा रिलीज़

Excel-music-first-song
मुंबई । टीज़र को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब मिर्जापुर: द मूवी का ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज़ होगा। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट लगातार मिर्जापुर: द मूवी से जुड़े हर नए अपडेट के साथ फैंस का उत्साह बढ़ा रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'दो नंबरी' का ऐलान कर दिया है, जो*कल रिलीज़ होगा। इस गाने को मशहूर हरियाणवी रैपर धांडा न्योलीवाला ने गाया, लिखा और कंपोज़ किया है। खास बात यह है कि इस ट्रैक के साथ धांडा बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी कर रहे हैं। दमदार हरियाणवी बीट्स और जबरदस्त एनर्जी से भरपूर यह गाना मिर्जापुर की बेबाक और दमदार दुनिया को पूरी तरह दर्शाने का वादा करता है। फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज़ से पहले यह ट्रैक उसके बढ़ते क्रेज में एक और नया रंग जोड़ने के लिए तैयार है। एक्सेल म्यूजिक के पहले गाने 'दो नंबरी' की रिलीज़ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इसके बाद 11 अगस्त को होने वाले ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च का इंतज़ार भी और बढ़ गया है। टीज़र को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ा रहे हैं, जिससे हर नया रिवील पहले से भी ज्यादा बड़ा और दमदार साबित हो रहा है।


मिर्जापुर: द मूवी इस वक्त भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। पहली बार इस सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु की अगुवाई वाली यह फिल्म ड्रामा, सत्ता की जंग और अलग ही लेवल के भौकाल से भरपूर एक नए चैप्टर का वादा करती है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह सभी कलाकार मिलकर इस फ्रेंचाइज़ी के नए चैप्टर को और भी दमदार बनाने वाले हैं। मिर्जापुर: द मूवी को अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: