- एक ऐसी गैंग, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता, चार बिल्कुल अलग अंदाज और बहुत कम सुराग।
'वाइब' की कहानी दो ऐसे जिगरी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सीधी-सादी जिंदगी अचानक एक अनजान और हाई-एनर्जी एडवेंचर में बदल जाती है। यह सफर उनकी जान बचाने की काबिलियत और उनकी दोस्ती, दोनों की कड़ी परीक्षा लेता है। कुणाल खेमू ने फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है। 'वाइब' को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर लीड रोल में हैं। कल टीजर रिलीज होने वाला है और इसके साथ ही फिल्म दर्शकों को एक हाई-एनर्जी एडवेंचर पर ले जाने के लिए तैयार है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की फिल्म 'वाइब' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें