कालका-शिमला रेल मार्ग पर भूस्खलन, 391 यात्रियों और 40 रेल कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 अगस्त 2026

कालका-शिमला रेल मार्ग पर भूस्खलन, 391 यात्रियों और 40 रेल कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया

Kalka-shimla-rail-track
उत्तर रेलवे ने रविवार को बताया कि कालका-शिमला मार्ग पर पहाड़ी का हिस्सा खिसकने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ और पुल का एक हिस्सा खराब होने के बाद कम से कम 391 यात्रियों और 40 ट्रेन कर्मचारियों को सुरक्षित कालका पहुंचाया गया। लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से शनिवार रात कोटी और घुम्मन स्टेशनों के बीच रेल पटरी का एक हिस्सा कमजोर हो गया था। रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "शिमला-कालका यूनेस्को विश्व धरोहर खंड में कोटी और घुम्मन स्टेशनों के बीच पुल संख्या 57 पर कल हुए भूस्खलन के बाद उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने तुरंत और सुचारू बचाव अभियान चलाया, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।"


इस घटना के बाद आने वाली चार ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया। रेलवे ने बताया कि सोलन, कोटी और धरमपुर से पांच बसों और दो टेंपो ट्रैवलर के जरिए 400 से अधिक यात्रियों और ट्रेन कर्मचारियों को निकाला गया। बयान में कहा गया है कि स्थानीय यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेज दिया गया, जबकि करीब 120 यात्रियों को ट्रेन संख्या 13052 में बिठाया गया, जो विशेष रूप से रात 1:30 बजे के लिए दोबारा निर्धारित की गई थी। रेलवे ने कहा, "उत्तर रेलवे के कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई, बेहतर व्यवस्था और यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण पूरा अभियान सुचारू रूप से पूरा हुआ। कालका स्टेशन पर किसी भी यात्री ने शिकायत या रिफंड की मांग दर्ज नहीं कराई।"

कोई टिप्पणी नहीं: