दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान का शीर्ष सम्मान मिलना गर्व की बात : नितिन नवीन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 अगस्त 2026

दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान का शीर्ष सम्मान मिलना गर्व की बात : नितिन नवीन

Nitin-navin
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित किया जाना ‘प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण’ है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को मिल रही बढ़ती ‘वैश्विक पहचान’ का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित सम्मान ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से नवाजा गया। उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के अटूट संबंधों को समर्पित किया। मोदी व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, संपर्क समेत कई क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के लिए उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री को यह सम्मान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रदान किया। नवीन ने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया जाना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।’’ उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को दिया गया यह 36वां अंतरराष्ट्रीय राजकीय सम्मान उनके नेतृत्व और भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है, साथ ही यह भारत और उज्बेकिस्तान के बीच दोस्ती और साझेदारी के मजबूत रिश्ते का भी जश्न है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: