पटना : BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राजेश कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

पटना : BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राजेश कुमार

Rajesh-kumar-bihar-congress
पटना 25 अगस्त (रजनीश के झा) । आज पटना में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) पहुंचकर पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्रों का हालचाल जाना। उन्होंने घायल छात्रों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ सरकार का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता से होना चाहिए, न कि लाठी और दमन से। उन्होंने कहा कि BPSC अभ्यर्थी अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवाल उठा रहे हैं। उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर पुलिस की कार्रवाई करना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। छात्र सवाल पूछें तो लाठी, हक मांगें तो दमन—क्या यही सम्राट का ‘सुशासन’ है? उन्होंने सरकार से मांग की कि घायल छात्रों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए, पुलिस की बर्बर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों की मांगों पर तत्काल संवाद स्थापित कर उचित समाधान निकाला जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: