सीहोर : 31 अगस्त को नगर पालिका परिसर में मनेगा भव्य रक्षाबंधन पर्व - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

सीहोर : 31 अगस्त को नगर पालिका परिसर में मनेगा भव्य रक्षाबंधन पर्व

  • नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर हर साल की तरह इस बार भी बहनों को देंगे रक्षाबंधन का उपहार

Raksha-bandhan-sehore
सीहोर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर पालिका के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। नगर पालिका के समीपस्थ पुरानी जेल परिसर में आगामी 31 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक विशेष रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर शहर की बहनों से रक्षासूत्र बंधवाएंगे और उन्हें रक्षाबंधन पर्व का उपहार भी प्रदान करेंगे। हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में शहर के सभी वार्डों से बड़ी संख्या में बहनों के शामिल होने की संभावना है। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह का माहौल है।


बहन-भाई के स्नेह और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शहरवासियों को रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने शहर के प्रत्येक वार्ड की अपनी बहनों से अपील की कि वे 31 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे के बीच पुरानी जेल परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर रक्षाबंधन समारोह में शामिल हों और इस पवित्र पर्व को उत्साह के साथ मनाएं।


बहनों को दिया जाएगा विशेष उपहार

समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा बहनों से राखी बंधवाने के साथ उन्हें रक्षाबंधन का उपहार भी प्रदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर पालिका के अमले द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन में शहर के विभिन्न वार्डों से जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं नगर पालिका का अमला भी मौजूद रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर की बहन-बेटियों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। रक्षाबंधन का यह आयोजन इसी आत्मीय रिश्ते और विश्वास को और मजबूत करने का माध्यम है।

कोई टिप्पणी नहीं: