- आशापुर से पहड़िया और गुलाब बाग से तेलियाबाग तक गूंजा ‘बेगमपुरा’ का संदेश, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सिर पर कलश रख संभाली यात्रा की अगुवाई
गुलाब बाग से तेलियाबाग तक भक्तिमय कारवां
इसी क्रम में भाजपा के बागेश्वरी मंडल की ओर से महानगर कार्यालय गुलाब बाग से संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रथ के साथ निकली यात्रा ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और तेलियाबाग चौराहे पर इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान चौड़ा माता मंदिर, जीजीआईसी हनुमान मंदिर, मलदहिया स्थित बरम बाबा मंदिर, तेलियाबाग स्थित मरी माई मंदिर और शीतला माता मंदिर में पवित्र कलश ले जाकर पूजन-अर्चन किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर (मन्नू), मंडल प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय, मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल और मनोज विश्वकर्मा ने यात्रा का नेतृत्व किया। पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, संजू सरोज, विनय सादेजा, कांति दीक्षित, विभव सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहे। दोनों यात्राओं ने एक ही संदेश को स्वर दिया—संत रविदास की भक्ति तभी सार्थक है, जब वह समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे का रास्ता प्रशस्त करे। काशी की सड़कों पर निकला यह आस्था का कारवां इसी सामाजिक चेतना का जीवंत प्रतिबिंब बना।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें