मुंबई : साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

मुंबई : साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर

Sadhna-sargam-song
मुंबई (अनिल बेदाग)। जन्माष्टमी के भक्तिमय माहौल के बीच हेलो सेतु मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम की आवाज में कृष्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’ रिलीज किया है। भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता के सुंदर संगम वाला यह भजन भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्त के प्रेम और समर्पण को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करता है। भजन को लेकर साधना सरगम कहती हैं, “कृष्ण भक्ति में एक अनोखी मिठास और आध्यात्मिक शांति है। इस भजन को पूरी श्रद्धा और सच्चाई के साथ गाने का प्रयास किया है, ताकि श्रोता भी इसकी आध्यात्मिक अनुभूति से जुड़ सकें।” श्याम राज दत्ता के लिखे बोल और राजिब-मोना के संगीत से सजा यह भजन मन की शुद्धता, ज्ञान, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। इसमें भक्त भगवान से अपने हृदय में वास करने और क्रोध, छल-कपट जैसी नकारात्मक भावनाओं से मुक्ति की प्रार्थना करता है। निर्माता कौशल चौधरी कहते हैं, “यह भजन भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, कर्म, धर्म और ज्ञान के शाश्वत संदेश को खूबसूरती से सामने लाता है। साधना सरगम जी की आवाज ने इसे विशेष आध्यात्मिक गहराई दी है।” हेलो सेतु प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बने इस भजन के निर्माता कौशल चौधरी, गीतकार श्याम राज दत्ता और संगीतकार राजिब-मोना हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर यह भजन श्रोताओं को भक्ति के साथ आत्मचिंतन और मन की शुद्धता का संदेश देता है।

कोई टिप्पणी नहीं: