सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रो ने राष्ट्रीय स्तर विज स्पेल बी में हासिल की टॉप रैंक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रो ने राष्ट्रीय स्तर विज स्पेल बी में हासिल की टॉप रैंक

Sehore-school
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल, सीहोर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की स्पेल बी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के पाँच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों जय जैन, दक्ष चौहान, वेद वर्मा, अदिति चतुर्वेदी एवं याजत वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंग्रेजी शब्दों की शुद्ध वर्तनी, उच्चारण और शब्द-ज्ञान पर आधारित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचकर विद्यार्थियों ने न केवल अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि दर्ज की, बल्कि आईईएस पब्लिक स्कूल, सीहोर को भी गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर प्रोफ (श्रीमति) मनीषा कवाथेकर, ग्रुप डाइरेक्टर, आईईएस पब्लिक स्कूल ने छात्रो को बधाई दी साथ ही बताया के स्कूल हर प्रकार से छात्रों के विकास एवं प्रगति के लिए निरंतर प्रयत्न करता रहता है जिसके द्वारा छात्रो को उचित परिणाम मिल सके। साथ ही कहा के ऐसी उपलब्धियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें निरंतर सीखने और उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: