सीहोर : हंसदास मठ मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

सीहोर : हंसदास मठ मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

  • सीहोर स्थित हंसदास मठमंद में गुरु महाराज के सान्निध्य में हुआ भजन-सत्संग, भक्तों को तुलसीदास जी की जीवन गाथा के बारे में विस्तार से बताया गया

Tulsidas-jayanti
सीहोर। रामचरितमानस के अमर रचयिता, महान संत श्री गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर हंसदास मठ मंदिर में भव्य एवं गरिमामय जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य गुरु महाराज के पावन सान्निध्य में गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर पूज्य गुरु महाराज ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गोस्वामी तुलसीदास जी के प्रेरक जीवन चरित्र, उनकी भक्ति साधना एवं रामचरितमानस के माध्यम से समाज को दिए गए मानवीय व आध्यात्मिक संदेशों से विस्तारपूर्वक रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी का जीवन हमें त्याग, समर्पण और अटूट प्रभु भक्ति की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान भव्य भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। संगीतमय भजनों और चौपाइयों के गायन से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस जन्मोत्सव समारोह में उमाशंकर धाम कॉलोनी के समस्त भक्तगण, गुरु परिवार के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के अंत में आरती संपन्न हुई तथा सभी उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: