मुंबई : ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

मुंबई : ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज

Yami-gautam
मुंबई (अनिल बेदाग)। दशहरा 2026 पर सिनेमाघरों में हंसी, रोमांच और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। Amazon MGM Studios और Colour Yellow की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आएंगी। कहानी मेरठ के एक बेहद अजीबोगरीब परिवार में आने वाली एक ऐसी दुल्हन की है, जो पहली नजर में बिल्कुल परफेक्ट बहू दिखाई देती है। उसकी मौजूदगी से घर में खुशियां लौट आती हैं, लेकिन तभी उसका देवर उसकी असलियत पर शक करने लगता है। सवाल उठता है—“क्या यह परफेक्ट भाभी कहीं डायन तो नहीं?”


निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं और संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। निर्माता आनंद एल राय के मुताबिक, “यह कहानी दर्शकों को हर मोड़ पर सरप्राइज करेगी।” वहीं निखिल मधोक ने इसे दशहरा के लिए “परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखने के लिए बिल्कुल सही फिल्म” बताया। फैंटेसी, कॉमेडी, पारिवारिक रिश्तों और रहस्य के इस अनोखे मेल के साथ ‘नई नवेली’ दशहरा पर दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: