मुंबई : रिडेवलपमेंट को नई दिशा देगा बी-राइट का विज़न 2033 - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

मुंबई : रिडेवलपमेंट को नई दिशा देगा बी-राइट का विज़न 2033

Mumbai-redevelopment
मुंबई (अनिल बेदाग)। मुंबई के रियल एस्टेट सेक्टर में रिडेवलपमेंट को नई दिशा देने की तैयारी के साथ बी-राइट रियल एस्टेट ग्रुप ने अपना विज़न 2033 पेश किया है। ग्रुप ने 2033 तक मुंबई में करीब 4.7 लाख वर्ग फुट रियल एस्टेट विकसित करने का रोडमैप साझा किया है। कंपनी का भविष्य का विस्तार मुंबई-केंद्रित रहेगा, जिसमें रिडेवलपमेंट और SRA परियोजनाएं विकास का प्रमुख आधार होंगी। 2007 में स्थापित बी-राइट ने वित्तीय अनुशासन, बेहतर गवर्नेंस, पारदर्शिता, टेक्नोलॉजी और समुदाय-केंद्रित विकास को अपने विज़न की अहम प्राथमिकताएं बनाया है। ग्रुप के संस्थापक, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय नथालाल शाह ने कहा, “रिडेवलपमेंट केवल पुरानी इमारतों को नए निर्माण से बदलना नहीं है, बल्कि सुरक्षित घर, मजबूत समुदाय और बेहतर पड़ोस तैयार करना है।” वहीं, उनके पुत्र रुद्र शाह की बिजनेस में बढ़ती भूमिका भी सामने आई है। वे मुख्य रूप से प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन और टेक्नोलॉजी पर ध्यान दे रहे हैं। ग्रुप के आगामी प्रोजेक्ट्स में ग्रैंड्योर (मुलुंड वेस्ट), शिवाजी नगर (बोरीवली वेस्ट), स्काई 54 (मलाड ईस्ट), अल्ट्रा सिटी (गोरेगांव वेस्ट) और गोदावरी (चेंबूर) शामिल हैं। इनमें स्काई 54 करीब 6.5 लाख वर्ग फुट की प्रमुख एसआरए परियोजना है। विज़न 2033 के जरिए बी-राइट ने मुंबई में दीर्घकालिक और समुदाय-केंद्रित शहरी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

कोई टिप्पणी नहीं: