पटना : पहली बार विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

पटना : पहली बार विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे प्रशांत किशोर

  •  पर्यटन उद्योग संबंधी समिति की सदस्य बने बांकीपुर विधायक 

Mla-prashant-kishore
पटना (संवाददाता) । बिहार विधान सभा सचिवालय ने बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर को पर्यटन उद्योग संबंधी समिति का सदस्य मनोनीत किया है। वे विधान सभा में जन सुराज के सदस्य हैं। हाल ही में हुए उपचुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को पराजित कर भाजपा के गढ़ पर कब्जा जमाया था। स्पीकर डाॅ प्रेम कुमार ने उन्हें 17 अगस्त को विधायक पद की शपथ दिलायी थी। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी। विधान सभा सचिवालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रशांत किशोर 24 अगस्त को पर्यटन उद्योग संबंधी समिति की बैठक में पहली बार शामिल होंगे। सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस संबंध में प्रशांत किशोर को पत्र भेज दिया गया है। पर्यटन उद्योग संबंधी समिति के सभापति विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह हैं। समिति में प्रशांत किशोर के साथ कुल 9 सदस्य हैं। इन सदस्यों में पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू और पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण भी शामिल हैं। इसके अलावा अनिल सिंह, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह, वशिष्ठ सिंह, रामानंद मंडल और बबलू कुमार शामिल हैं। गौरतलब है कि मंत्री को छोड़कर विधान सभा के सभी सदस्य किसी ने किसी समिति के सदस्य होते हैं। विधायकों को दैनिक भत्ता समिति की बैठक में शामिल होने के एवज में ही मिलता है। हर समिति की बैठक 10 दिन में एक बार जरूर होती है। हर सदस्य को महीने में तीन बार बैठक में शामिल होना जरूरी होता है, कुछ स्थिति को छोड़कर। शपथ ग्रहण के साथ ही विधायक विधान सभा और सरकार की ओर से देय सभी सुविधाओं के हकदार हो जाते हैं। 




— वीरेंद्र यादव न्यूज —

कोई टिप्पणी नहीं: