बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा "बदलाव जरूरी है" दिल्ली रैली ऐतिहासिक होने वाला है। संपूर्ण बिहार के जिलों से बीजेपी सरकार में महगांई एवं बेरोज़गारी से परेशान आमलोग भी सीपीआई के इस रैली में भाग लेंगे । केंद्र सरकार के निर्देश पर चलने वाली बिहार सरकार छात्रों एवं नौजवानों के आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है । छात्रों पर लाठीचार्ज यह दर्शाता है कि देश एवं बिहार में पुलिसिया राज है । छात्रों छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक मर्द पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लाठीचार्ज करना आपराधिक घटना है। किसानों एवं मजदूरों के सवालों को लेकर 01 सितम्बर दिल्ली रैली में आम आवाम से अपने आने वाले पीढ़ी के भविष्य के लिए तथा नौजवानों से अनुरोध है कि केंद्र सरकार के चुनावी वादाखिलाफी के लिए कि प्रति वर्ष 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगें, के लिए 1 सितंबर सीपीआई द्वारा आहूत दिल्ली रैली में हजारों की संख्या में भाग लेंगें । बैठक में पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजश्री किरण, राज्य परिषद सदस्य उपेंद्र सिंह , मनोज मिश्र, रामनारायण बनरैत, रामनारायण यादव, राकेश कुमार पांडेय,मदन मिश्र , जिला नेतृत्व के साथी अशेश्वर यादव,लक्ष्मण चौधरी ,अनिल कुमार सिंह, मोतीलाल शर्मा, सत्यनारायण राय उपस्थित थे ।
मधुबनी (रजनीश के झा) । सीपीआई मधुबनी जिला सचिवमण्डल की बैठक आनंद कुमार झा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय शहीद भवन मधुबनी में हुई। बैठक में पार्टी का राष्ट्रीय पदयात्रा गांव गांव जनसंपर्क अभियान का अंतिम दिन के साथ 6 से 25 अगस्त तक का समीक्षा किया गया । पदयात्रा में 01 सितंबर दिल्ली रैली का सघन एवं व्यापक आह्वान किया गया । जिला मंत्री मिथिलेश झा ने संपूर्ण जिला में 01 सितम्बर दिल्ली रैली की तैयारी का समीक्षा रिपोर्ट में कहा कि मधुबनी से 5000 से अधिक की संख्या में पार्टी सदस्य एवं समर्थक दिल्ली बदलाव रैली में जायेंगें। 29 एवं 30 अगस्त को विभिन्न ट्रेनों से लोग जायेंगें ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें