पटना : सरकार को अपने वायदे को पूरा करना चाहिए : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 26 अगस्त 2026

पटना : सरकार को अपने वायदे को पूरा करना चाहिए : प्रशांत किशोर

Prashant-koshore-ask-government
पटना, 26 अगस्त (रजनीश के झा) । नेपाल से आए बाढ़ पर प्रशांत किशोर ने  कहा बिहार में बाढ़ आना वैसे है जैसे सूर्य रोज पूर्व में उगता है, बिहार में बाढ़ हर साल आता है, लाखों लोग उससे प्रभावित होते हैं, यहां न सरकार को फर्क पड़ता है, न लोगों को। छात्र आंदोलन पर प्रशांत किशोर ने कहा जो बच्चों की जायज मांग है वो सरकार को माननी चाहिए, इन्होंने 25 लाख नौकरी देने की बात कही थी, वो देना चाहिए, TRE 4 में नए नियम-कानून सरकार ने लगाए हैं उसे खत्म करना चाहिए। एमएलसी चुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले- इस चुनाव में हम उम्मीदवार उतारेंगे, जो सामान्य तैयारी राजनीतिक दल करते हैं वो करेंगे, आने वाले 5-7 दिनों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: