- कांग्रेस के 20 जिलों के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कुटुंबा में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया उद्घाटन
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि 20 जिलों के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, सदाचार और सादगी पर आधारित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष हमारे संगठन की रीढ़ हैं। संगठन को गांव, पंचायत तथा बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी लगातार संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित प्रखंड अध्यक्षों को प्रशिक्षित कर रही है। इस प्रशिक्षण शिविर में दो दिवसीय आवासीय व्यवस्था के तहत दैनिक दिनचर्या आधारित सत्रों का संचालन होता है जिसमें कांग्रेस के इतिहास से लेकर उसकी देश के मजबूती में उपलब्धियों से लेकर आगामी रणनीतियों से अवगत कराते हुए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। साथ ही इसमें प्रशिक्षुओं को विभिन्न सत्रों में तकनीकी जानकारी के साथ मनोरंजन सत्र का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संवाद पर जोर दिया और आगत सभी प्रशिक्षुओं से उनके अनुभव और प्रशिक्षण को लेकर उनकी आकांक्षाओं को भी समझने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक संदर्भों को रखते हुए कांग्रेस की विचारधारा और आदर्शों पर विशेष जोर देते हुए आगत प्रखंड अध्यक्षों से प्रश्नोत्तरी भी किया।
प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी संयोजक प्रो. रंजीत मिश्र ने कहा कि यह पांचवां प्रशिक्षण शिविर है और लगभग सभी जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है लेकिन 20 जिलों के ऐसे प्रखंड अध्यक्षों को इस प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया है जो पहले के प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हो सकें थे, वें भी शामिल हुए हैं और संगठन सृजन अभियान द्वारा चयनित नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को दो दिनों तक सात राजनीतिक सत्रों में कांग्रेस के उद्भव से लेकर संघर्ष तक को समावेशित करेंगे। साथ ही प्रभात फेरी, गांधी भजन के साथ मनोरंजन के लिए भी अलग से सत्र संचालित होंगे। प्रखंड अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का आज पहला दिन है जिसमें चार सत्रों और संध्या में सांस्कृतिक सत्र का संचालन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का संचालन संयोजक प्रो. रंजीत मिश्र और सत्रों का संचालन प्रशिक्षक राजकुमार मीणा ने किया। इस दौरान आगत विद्वत जनों ने सत्रों को संबोधित किया। प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, पंकज यादव, डॉ. अमन कुमार, सत्येंद्र नारायण, अरविंद शर्मा, डॉ अनिता कुमारी, पूनम यादव, डॉ शशि शेखर, शैलेन्द्र मिश्र सहित अन्य प्रमुख नेतागण भी शामिल हुए। ई सुरेन्द्र यादव, संजय यादव, सूरज राय, मिथिलेश कुमार, मो. जिशान, आनंद पाल, रविन्द्र राम, कमलेश राम, रोहिते मेहता, विनय सिंह, नंदकिशोर यादव, जयप्रकाश पाठक, धरक्षण राम सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें