मुंबई : अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप, बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

मुंबई : अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप, बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं”

Antara-banerjee
मुंबई (अनिल बेदाग)। एक तस्वीर, एक गलत पहचान और देखते ही देखते मच गया हड़कंप! टीवी और वेब जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अंतरा बनर्जी उस समय बेहद परेशान हो गईं, जब एक एफआईआर से जुड़ी खबरों में कथित तौर पर उनकी तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल कर दिया गया। अभिनेत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ शब्दों में कहा कि “मेरा इस FIR मामले से कोई संबंध नहीं है।” ‘बढ़ो बहू’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कवच महाशिवरात्रि’, ‘दिव्य दृष्टि’, ‘हीरो–गायब मोड ऑन’, ‘लाल इश्क’, ‘गुमराह’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज से पहचान बना चुकीं अंतरा के मुताबिक एफआईआर वास्तव में अंतरा सोहम बनर्जी, ठाणे निवासी एक मॉडल, से संबंधित है। बावजूद इसके कुछ रिपोर्ट्स में अभिनेत्री की तस्वीर प्रकाशित होने से उनकी पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो गया। अंतरा ने बताया कि खबरें सामने आने के बाद महज 24 घंटे में उन्हें 900 से अधिक फोन कॉल, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया संदेश मिले। अचानक आई इस स्थिति ने उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तनाव में डाल दिया। अभिनेत्री ने कहा, “एक साधारण सत्यापन से यह स्पष्ट हो सकता था कि मेरा इस मामले से कोई संबंध नहीं है। मेरी वर्षों की मेहनत से बनी पहचान को एक गलती की वजह से नुकसान पहुंचा है।” अंतरा ने मीडिया संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की कि जहां भी उनकी तस्वीर या पहचान गलत तरीके से इस्तेमाल हुई है, वहां तत्काल सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मीडिया की आलोचना करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार पत्रकारिता और तथ्य-जांच की अहमियत को सामने लाना है। उनका संदेश साफ है—गलत सूचना कुछ मिनटों में फैल सकती है, लेकिन किसी की प्रतिष्ठा बनाने में वर्षों लगते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: