पटना : गैस कनेक्शन के नाम पर किसी को नकद राशि का भुगतान न करें - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

पटना : गैस कनेक्शन के नाम पर किसी को नकद राशि का भुगतान न करें

gail-india-gas-connnection
पटना/नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड के पटना सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) क्षेत्र के अंतर्गत पटना एवं आसपास के क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाने, गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा अन्य संबंधित कार्य गेल द्वारा अधिकृत संविदाकारों एवं उनके कर्मियों के माध्यम से किए जा रहे हैं। गेल ने आम जनता से अपील की है कि गैस कनेक्शन प्रदान करने, पाइपलाइन बिछाने अथवा अन्य संबंधित कार्यों के लिए किसी भी संविदाकार, कर्मचारी, फील्ड कर्मी या अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार की नकद राशि का भुगतान न करें। गेल ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति गेल से संबंधित होने का दावा करते हुए गैस कनेक्शन, पाइपलाइन कार्य अथवा किसी अन्य सेवा के नाम पर नकद राशि, कमीशन या किसी प्रकार की अनधिकृत राशि की मांग करता है, तो उसे कोई भुगतान न किया जाए। ऐसी किसी भी मांग अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल गेल के संबंधित कार्यालय या अधिकृत माध्यम को दी जाए। गेल ने स्पष्ट किया है कि गैस पाइपलाइन एवं कनेक्शन से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता एवं उपभोक्ता हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और बिना अधिकृत रसीद अथवा दस्तावेज के कोई भुगतान न करें।

कोई टिप्पणी नहीं: