- ऑपरेशन थिएटर एवं LDR कॉम्प्लेक्स के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, उनकी मांग बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के ईक्यूप्मेंट मेंटेनेन्स एण्ड मैनेजमेंट सिस्टम (EMMS-e-Upkaran) पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र भेजी जाए। इससे आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जा सकेगी और अस्पतालों में सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। जारी निर्देशों के अनुसार ऑपरेशन थिएटर एवं LDR कॉम्प्लेक्स के लिए आवश्यक प्रमुख उपकरणों में मेजर ऑपरेशन टेबल, एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, इलेक्ट्रिकल सक्शन मशीन, फ्लैश ऑटोक्लेव, 12 चैनल ईसीजी मशीन, फीटल डॉप्लर सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध उपकरणों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप सूची तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी संस्थानों में मानकों के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें। स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह कदम राज्य के सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने तथा मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से सरकारी अस्पतालों में प्रसूति एवं स्त्री रोग संबंधी सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। इसके परिणामस्वरूप मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी तथा गर्भवती महिलाओं को अपने घर के निकट ही सुरक्षित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसूति सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में विभाग लगातार आवश्यक संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें