सीहोर : महाजन के आह्वान पर बाजार में दुकानदारों ने लगाया आशीर्वाद का दिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

सीहोर : महाजन के आह्वान पर बाजार में दुकानदारों ने लगाया आशीर्वाद का दिया

 

Ashirwad-ka-diya-sehore
सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरुवार की रात वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और दीपको जगमग किया गया। भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के आह्वान पर अटल बिहारी वाजपेई चौराहा से बड़ा बाजार तक के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर दीपक जलाकर रोशनी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस और उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। शुभ अवसर पर भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  देश हर क्षेत्र में इतिहास रच रहा है मोदी है तो मुमकिन है यह साबित हो रहा है। आज पुरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मना रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुदेश राय भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, जिला प्रभारी विकास बिरानी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे प्रधानमंत्री को नमन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: