पटना : बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और घर-घर कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाना लक्ष्य : राजेश राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 सितंबर 2026

पटना : बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और घर-घर कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाना लक्ष्य : राजेश राम

  • दो दिवसीय प्रशिक्षक  प्रशिक्षण शिविर का समापन

Bihar-congress
पटना, 13 सितम्बर (रजनीश के झा) । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चल रहे प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन संगठन एवं जनभागीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस की गौरवशाली विरासत और लोकतांत्रिक विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। प्रशिक्षकों से उन्होंने आह्वान किया कि वे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जनता के मुद्दों से जोड़ें और संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाएं। राजेश राम ने कहा कि हमारा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना है। प्रशिक्षित और सक्रिय कार्यकर्ता ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत हैं। इस  कार्यक्रम में  बिहार के सह प्रभारी सुशील पासी ,  अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रशिक्षण प्रभारी प्रो रंजीत कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में  असित नाथ तिवारी ,पंकज यादव  मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: