सहरसा : सदर अस्पताल में हुई घटना का डीएम ने लिया संज्ञान, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 सितंबर 2026

सहरसा : सदर अस्पताल में हुई घटना का डीएम ने लिया संज्ञान, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

saharsa-docter-attack-journalist
सहरसा, 13 सितंबर (रजनीश के झा) । सदर अस्पताल,  में 12 सितम्बर को चिकित्सक डॉ. एस.के. आजाद एवं प्रभात खबर डिजिटल के संवाददाता श्री अभिषेक कुमार के बीच हुई झड़प से संबंधित वीडियो के वायरल होने की सूचना पर जिलाधिकारी, सहरसा, श्री दीपेश कुमार द्वारा घटना का संज्ञान लिया गया है। जिलाधिकारी ने घटना पर गंभीरता व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं को अनुचित एवं निंदनीय बताया है। घटना की वास्तविक स्थिति एवं तथ्यों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है।


जांच समिति द्वारा उपलब्ध तथ्यों, परिस्थितियों एवं संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर जांच प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा। जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, परिजनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समुचित समन्वय एवं मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पक्षों से संयम एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: