
पटना, 13 सितंबर (रजनीश के झा) । पटना महानगर के अल्पसंख्यक समाज की राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से रविवार को सब्जीबाग स्थित अंजुमन इस्लामिया हॉल में अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगों से संवाद कर उनकी राजनीतिक भागीदारी, प्रतिनिधित्व और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज की बैठक मूलतः यहां के लोगों को धन्यवाद करने के लिए थी। आगे का रास्ता क्या होना चाहिए, मुसलमान की जम्हूरियत में भागीदारी उनकी जो अपनी परेशानी और आशा अपेक्षा है। उसी को लेकर के आज चर्चा थी, जिसमें मुझे भी शामिल होने का मौका मिला। यह स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया कार्यक्रम था जिसमें मुझे भी बुलाया था। मुस्लमान को अपनी भागीदारी की चिंता करनी चाहिए, अगर जम्हूरियत में आप अपनी बात रखना चाहते हैं अपनी सुरक्षा अपनी विकास अपने बच्चों के बेहतरीन की चिंता करते हैं तो आपको जम्हूरियत में हिस्सा लेना पड़ेगा। उसने अपने बच्चों को लाना होगा। सिर्फ किसी के पीछे चलने से बात नहीं बनेगी।
पीके ने RJD पर कसा तंज
इस दौरान प्रशांत किशोर RJD के MLC प्रत्याशियों की लिस्ट पर तंज कसते हुए कहा RJD ने जो लिस्ट जारी किया है, वह RJD की लिस्ट कम और दूसरे दलों की लिस्ट ज्यादा लग रही है। जिसे जितना ज्यादा पैसा दे दिया, उसको टिकट मिल गया। मौके पर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, ओबैदुर रहमान, इमामुद्दीन अंसारी, अफाक़ खान, अबुल लैस साहब, कैसर अली, नीलम अब्बास चौधरी, अल्हास मलिक, जावेद खान, अमजद हसन, प्रो. सरफराज़, शकील अहमद और हसन इमाम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें