दिल्ली : निर्वाचन आयोग मुख्यालय के बाहर वाम दलों का प्रदर्शन, सीईसी का इस्तीफा मांगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 सितंबर 2026

दिल्ली : निर्वाचन आयोग मुख्यालय के बाहर वाम दलों का प्रदर्शन, सीईसी का इस्तीफा मांगा

Left-protest-demand-cec-resignation
नई दिल्ली। वाम दलों के नेताओं ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच मंगलवार को यहां निर्वाचन आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम ए बेबी, वृंदा करात, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता निशा सिद्धू तथा भाकपा (माले) लिबरेशन की केंद्रीय समिति की सदस्य सुचेता डे और श्वेता राज समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस अवसर पर बेबी ने कहा, ‘‘ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए या उन्हें हटाया जाना चाहिए। हम उन्हें पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दे सकते।’’ प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए नारे लगाए। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। माकपा, भाकपा, भाकपा (माले) लिबरेशन, आरएसपी और ऑल इंडिया फॉवर्ड ब्लॉक ने निर्वाचन आयोग के कामकाज और एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक सप्ताह भर के विरोध कार्यक्रमों की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं: