नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने दिल्ली उच्च न्यायालय और पटियाला हाउस अदालत में पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि गर्ग ने एक ‘पॉडकास्ट’ में दुबे के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी की थी। दुबे ने अपनी याचिका में ऐसे आरोप लगाने पर स्थायी और अनिवार्य रोक लगाने, गर्ग द्वारा माफी मांगने, दो करोड़ रुपये के हर्जाने और कथित मानहानिकारक सामग्री को हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। भाजपा नेता ने कहा कि गर्ग ने 17 सितंबर को एक पॉडकास्ट/साक्षात्कार में उनके खिलाफ ‘‘झूठे’’ और ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ आरोप लगाए, जिसे यूट्यूब, फेसबुक और अन्य डिजिटल मंचों पर साझा किया गया। उच्च न्यायालय का रुख करने से पहले दुबे ने 21 सितंबर को गर्ग को कानूनी नोटिस भेजकर कथित मानहानिकारक आरोपों को तत्काल वापस लेने और संबंधित सामग्री हटाने की मांग की थी। दुबे ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने पूर्व वित्त सचिव के खिलाफ पटियाला हाउस अदालत में दो करोड़ रुपये का आपराधिक मानहानि का मामला और दिल्ली उच्च न्यायालय में दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कहा, ‘‘अब अदालत फैसला करेगी। इस मामले में मेरे पिछले 18 वर्षों के संसदीय कार्यकाल का भी आकलन होगा।’’
बुधवार, 30 सितंबर 2026
Home
देश
दिल्ली : सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया
दिल्ली : सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें