गाजियाबाद (संवाददाता)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के आॅडिटोरियम में आयोजित अतिथि व्याख्यान में विद्यार्थियों और शिक्षण स्टाफ को श्रीमद्भगवद्गीता की 10 मूल बातों की जानकारी दी गई। ‘लिविंग द गीता मूवमेंट’ विषय पर अतिथि व्याख्यान में आध्यात्मिक वक्ता सद्गुरु साक्षी श्री ने वर्तमान जीवन में श्रीमद्भगवद्गीता की प्रासंगिकता और उसके व्यावहारिक अनुप्रयोग पर विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने सद्गुरु साक्षी श्री का सम्मान अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया। सद्गुरु साक्षी श्री ने अपनी पुस्तक ‘लाइफ-चेंजिंग महा मंत्राज-द आर्ट ऑफ लिविंग द गीता’ के माध्यम से गीता के संदेशों को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मन पर नियंत्रण, अनुशासन, नियमित अभ्यास, स्पष्ट चिंतन और आंतरिक परिवर्तन को शांतिपूर्ण एवं सार्थक जीवन का आधार बताया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने तनाव, मानसिक शक्ति, संवाद, नैतिकता, भ्रष्टाचार तथा कर्मफल से अनासक्ति जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का समापन डॉ. अलका अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। संचालन अमित पाराशर ने किया।
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
गाजियाबाद : मेवाड़ में ‘लिविंग द गीता मूवमेंट’ पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें