सीहोर। सरकारी राशन दुकानों पर खाद्यान्न सामग्री का परिवहन बंद होने वाला है। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के अंतर्गत काम कर रहे पंजीकृत हितग्राही ठेकेदारों को 3 महीने से विभाग ने भुगतान नहीं किया है। डीजल मूल वृद्धि ने भी मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के हितग्राहियों राशन परिवहनकर्ताओं की कमर तोड़कर रख दी है। निश्चित समय पर भुगतान नहीं मिलने से हितग्राही ठेकेदार समय पर वाहनों की किस्त बीमा, गाड़ी का मेंटेनेंस और डीजल खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के अंतर्गत जिलेभर की राशन दुकानों पर राशन पहुंचने का काम करने वाले हितग्राही ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है।हितग्राहियों ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजनांतर्गत वर्तमान में योजना के जमीनी संचालन में हमें गंभीर वित्तीय व व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों का संचालन जारी रखना अत्यंत कठिन हो गया है। बीते माह मई जून, जुलाई एवं अगस्त का भुगतान अभी तक नहीं मिला है। जिला आपूर्ति अधिकारी और जिला प्रबंधक को भी बता दिया गया है लेकिन फिर भी आज तक एक भी माह का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ जिस से आर्थिक स्थित खराब हो गई है पिछले माह से गाडियों की किस्त भी ओवर ड्यू हो गई है जिस के कारण बैंक द्वारा वाहन जप्त किया जा सकता है। कलेक्टर कार्यालय में पंजीकृत हितग्राही अर्जुन बागवान, संतोष राठौड़, दीप सिंह चौहान, राहुल मेवाड़ा, अजय मेवाड़ा, अजय मालाकार, साहिल वेग, मकसूद अली, प्रवीण सरयाम, मनोहर वर्मा, सतीश वर्मा, देवेंद्र सिंह, धर्म सिंह अनिल पवार आदि ने कलेक्टर से परेशानियों के समाधान के लिए डीजल एवं यूरिया मूल्य वृद्धि के अनुपात में परिवहन दर में वृद्धि की जाने। समय पर नियमित भुगतान किया जाने की मांग की है।
मंगलवार, 15 सितंबर 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : अन्नदूतों ने बंद किया जिले में राशन का परिवहन,डीजल मूल्य वृद्धि से भाड़ा बढ़ा,नहीं मिला भुगतान
सीहोर : अन्नदूतों ने बंद किया जिले में राशन का परिवहन,डीजल मूल्य वृद्धि से भाड़ा बढ़ा,नहीं मिला भुगतान
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें