सीहोर : सीएम का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत, 50 करोड़ की घोषणा का सौंपा मांग पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

सीहोर : सीएम का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत, 50 करोड़ की घोषणा का सौंपा मांग पत्र

  • सीएम के सीहोर आगमन पर नगर विकास की योजनाओं से कराया अवगत, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और विकास कार्यों की दी जानकारी

Prince-rathor-welcome-cm
सीहोर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुक्रवार को सीहोर आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान नपाध्यक्ष राठौर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शहर के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए पूर्व में उनके द्वारा नगर के विकास के लिए की गई 50 करोड़ रुपए की घोषणा की राशि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।


मुख्यमंत्री के समक्ष रखी 50 करोड़ की राशि जारी करने की मांग

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शहर के विकास के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा 50 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की गई थी। नगर में विकास कार्यों को गति देने के लिए उक्त राशि की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से घोषणा के अनुरूप राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि शहर में प्रस्तावित एवं आवश्यक विकास कार्यों को और तेजी के साथ पूरा किया जा सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र मेवाडा, राजकुमार गुप्ता, राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रतेश राठौर एवं पार्षद शामिल थे।  नपाध्यक्ष राठौर ने मुख्यमंत्री को नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि नगर में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। सरकार द्वारा विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दिए जाने से प्रदेश के साथ ही सीहोर शहर में भी विकास की नई संभावनाएं बनी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से नगर में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।


सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर विशेष जोर

नपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में विकास एवं सौंदर्यीकरण के साथ स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 50 करोड़ रुपए की राशि मिलने से शहर में विकास कार्यों को और व्यापक स्तर पर गति दी जा सकेगी। इससे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सकेगा।


पावर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीहोर में क्रॉम्पटन ग्रीव्स पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पावर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नई विनिर्माण इकाई से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सीहोर में इस महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाई की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक गतिविधियों से क्षेत्र में विकास को गति मिलने के साथ रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित होंगे।


शहर के विकास को लेकर नपाध्यक्ष ने जताया आभार

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सीहोर के विकास के लिए सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से नगर पालिका शहर में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में घोषित 50 करोड़ रुपए की राशि शीघ्र उपलब्ध होने से सीहोर के विकास को नई गति मिलेगी और शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को व्यापक स्तर पर पूरा किया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: