सीहोर। मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खिलाड़ियों को मंच देने के लिए आगामी 6 सितंबर से शहर के चर्च मैदान पर आवासीय स्कूल परिसर के मैदान पर राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की करीब 16 टीमों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के लिए बारिश में भी मैदान पर खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अभ्यास किया। इसके अलावा एक मैच भी खेला गया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण हो गई है। वही शुक्रवार को बेबीलीग प्रतियोगिता में फ्रीडर सेंटर और टेगार क्लब के मध्य रोमांचक मैच खेल गया। इसमें फ्रीडर की ओर से युवराज ने 1 गोल करते हुए अपनी टीम को विजय दिलाई। फ्रीडर सेंटर की टीम-टेगोल क्लब को 1-0 से हराया। पीएम ने खेल दिवस पर खेलो इंडिया फीडर सेंटर जूनियर फुटबाल जूनियर गेम्स को प्रोत्साहन देने के लिए संबोधित किया था, प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने खेलो इंडिया सेंटर के कोचों को निर्देश दिए थे ज्यादा से ज्यादा जूनियर खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित करें हम इसी तर्ज पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ द्वारा इस सब जूनियर राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में 16 टीमें प्रदेश की भाग ले रही है, इसमें नर्मदा पुरम, भोपाल, ग्वालियर, सीहोर, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, खरगोन, सिंगरौली, जबलपुर, सागर, मंडला,छिंदवाड़ा, बालाघाट, खंडवा, इस प्रतियोगिता का शुभारंभ छह सितंबर को किया जाएगा।
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : आगामी 6 सितंबर से राज्य स्तरीय सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
सीहोर : आगामी 6 सितंबर से राज्य स्तरीय सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें