मुंबई (अनिल बेदाग): आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में रिलीज के शुरुआती दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ जाती हैं, वहीं आर. माधवन की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘GDN’ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह बायोग्राफिकल ड्रामा अब चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। महान भारतीय आविष्कारक जी.डी. नायडू के जीवन और उनकी दूरदर्शिता पर आधारित इस फिल्म में आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म की सबसे बड़ी सफलता इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ है। शुरुआत में परिवारों, प्रोफेशनल्स और वरिष्ठ दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद अब स्कूल और कॉलेज के छात्र भी बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंच रहे हैं। माधवन कहते हैं कि फिल्म का उद्देश्य जी.डी. नायडू की प्रेरणादायक कहानी को हर पीढ़ी तक पहुंचाना था। चौथे सप्ताह में भी दर्शकों की मौजूदगी इस कोशिश की सफलता को साबित करती है। कृष्णकुमार रामकुमार निर्देशित ‘GDN’ का निर्माण Varghese Moolan Pictures और Tricolour Films ने किया है। जल्द ही इसका Netflix प्रीमियर इसे वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाएगा।
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
मुंबई : चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें