मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा में भव्यता, रोमांस और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट को नई पहचान देने वाले संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अहम दौर में प्रवेश कर गई है। ‘लव एंड वॉर’ इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन शानदार कलाकार भंसाली के भव्य सिनेमाई संसार का हिस्सा बने हैं। तीनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भंसाली की अनूठी कहानी कहने की शैली को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म की अब तक कोई झलक सामने नहीं आई है, ऐसे में इसके लुक, कहानी और किरदारों को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली ‘लव एंड वॉर’ से 2027 की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकशों में शामिल होने की उम्मीद है।
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
मुंबई : अब भंसाली की भव्य दुनिया में दिखेगा रणबीर-आलिया-विक्की का जलवा
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें