मुंबई : "मेरा आकर्षण बढ़ता जा रहा है, क्या करूं": 'आस्क एसआरके' सत्र में बोले शाहरुख - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

मुंबई : "मेरा आकर्षण बढ़ता जा रहा है, क्या करूं": 'आस्क एसआरके' सत्र में बोले शाहरुख

Shahrukh-khan-asksrk
मुंबई । वह भला कर भी क्या सकते हैं, उनके बालों की तरह ही उनका आकर्षण भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शाहरुख खान ने मंगलवार को अचानक शुरू हुए एक 'हैशटैग आस्क एसआरके' (एसआरके से पूछें) सत्र के दौरान मजाकिया लहजे में यह बात कही। सोशल मीडिया पर आयोजित इस सवाल-जवाब के दौर में गंभीर से लेकर बेहद अजीबोगरीब सवाल-जवाब देखने को मिले। अभिनेता ने इस मौके पर अपने प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं और उनसे अपनी नयी फिल्म 'किंग' की सफलता के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया, जो 24 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। 


शाहरुख ने सत्र की शुरुआत करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "सभी को गणपति की शुभकामनाएं। चारों ओर उत्सव और खुशी का माहौल है, बप्पा आपके जीवन में और खुशियां लाएं। खुशियों को और बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे दोस्तों के साथ साझा किया जाए इसलिए, थोड़ी खुशियां बांटने और हंसी-मजाक के लिए, आइए कुछ देर के लिए ‘शाहरुख से पूछें’ का सवाल-जवाब सत्र शुरू करते हैं, बशर्ते आप सभी के पास समय हो। आप सभी को प्यार।" सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर चार करोड़ से अधिक फॉलोअर्स वाले अभिनेता विभिन्न विषयों पर लोगों से बातचीत करने के लिए इस मंच का उपयोग करते रहे हैं। इस सत्र में प्रशंसकों ने उनसे प्यार पर सलाह मांगी, फिल्म "धुरंधर" पर उनकी राय जानी और एक नए शादीशुदा व्यक्ति ने अपने रिश्ते में 'ग्रीन फ्लैग' (अच्छा व वफादार साथी) बनने के तरीके पूछे। 


शाहरुख ने तुरंत जवाब दिया, "एक दूसरे के रंग में रंग जाओ... थोड़े तालमेल बिठाओ ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अधिक खुश रख सकें।" एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि वह अब कॉलेज के अंतिम वर्ष में है और अभी तक उसकी कोई प्रेमिका नहीं है। अभिनेता ने सलाह देते हुए कहा, "चिंता मत करो, कॉलेज का आखिरी साल खत्म होने से पहले तुम्हें वह लड़की मिल जाएगी जिससे तुम प्यार करोगे। तब तक डटकर पढ़ाई करो ताकि जब वह तुम्हें आखिरकार मिल जाए, तो तुम्हारे पास उसके लिए पूरा खाली समय हो!!" इसके बाद एक प्रशंसक ने पूछा कि जब शाहरुख चकाचौंध से दूर हो जाते हैं और अकेले होते हैं, तो वह क्या करते हैं? इस पर अभिनेता ने पिछले कई वर्षों से लगातार मिल रहे प्रशंसकों के प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो भगवान बहुत कृपालु रहे हैं... मैं इस चकाचौंध से कभी दूर नहीं होता और न ही यह भीड़ कभी कहीं जाती है... इसलिए मेरा सपना हमेशा इस सब के बीच घिरे रहना और खुश रहना है। उनके आकर्षण से जुड़े सवाल पर शाहरुख ने लिखा, "क्या करूं। कोशिश तो बहुत करता हूं, लेकिन यह आकर्षण बस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बिल्कुल मेरे बालों की तरह..." एक उत्सुक प्रशंसक यह जानना चाहता था कि शाहरुख कौन सा इत्र (परफ्यूम) इस्तेमाल करते हैं। इस पर उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "भाई, मेरी तो सफलता की ही खुशबू है ना!!!"

कोई टिप्पणी नहीं: