- बिछिया शासकीय उचित मूल्य दुकान में हुआ बड़ा घोटाला

सीहोर। बिछिया ग्रामवासीयों ने शासकीय उचित मूल दूकान संचालक पर गंभीर आरोप लगाए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम वासियों ने दी गई लिखित शिकायत में कहा कि गांव के बुजुर्गों से सेल्समैन पांच माह तक अंगूठे लगबता रहा लेकिन राशन नहीं दिया। किसानों ने राशन घोटाला किए जाने का आरोप भी लगाया। शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। सरकारी राशन नहीं मिलने के कारण गरीब हितग्राही एवं बुजुर्ग को जीवन यापन करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। ग्रामवासीयों ने कहा कि बार-बार राष्ठन की मांग करने पर सोसाईटी संचालक एवं समिति शाखा प्रबंधक दादागिरी करते है। गरीब किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, राशन की मांग करने पर ग्रामवासीयों को डराता-धमकाता है। ग्रामवासीयों के हित का पिछले 5 माह से किसी प्रकार से काई राशन नहीं दिया गया। सोसाईटी संचालक एवं समिति शाखा प्रबंधक के द्वारा ग्रामवासीयों को शासन से मिलने वाली शासकीय उचित मूल दूकान से खाद्य सामग्री से वंचित रखा गया। ग्राम वासियों ने राशन घोटालें की निष्पक्ष जांच कराये जाने के साथ ही कानूनी वैधानिक कार्यवाही की जावे एवं ग्रामवासीयों को पिछले 5 माह से रूके राशन को दिलाने की मांग की है। कलेक्ट्रेट पहुंचने वालों में मिथलेश शर्मा, नीरज दांगी, प्रेमनारायण,धर्मन्द नारायण सिंह, आताट सिंह, जीवनसिह, जयसिह, लालसिंह, मनोहर, प्रेमनाराज, अतीक खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें