मुंबई : अमिताभ बच्चन ने ‘रिटायर’ होने की अफवाहों को खारिज किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

मुंबई : अमिताभ बच्चन ने ‘रिटायर’ होने की अफवाहों को खारिज किया

Bigb-refuse-to-retire
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी हालिया पोस्ट में से एक का गलत मतलब निकाला गया और अभिनेता ने पुष्टि की है कि उनकी ‘रिटायर’ होने का कोई योजना नहीं है। इस हफ्ते की शुरुआत में अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर एक नोट साझा किया था, जिसमें लिखा था “काफी देर हो चुकी है, अब रिटायर होने का समय आ गया है” और कुछ लोगों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया। सोमवार को एक और नोट साझा करते हुए बच्चन ने रिटायरमेंट की खबर वाली एक अखबार की कटिंग भी लगाई और इसे गलत खबर बताया। उन्होंने कहा, “मैंने ब्लॉग में लिखा...‘काफी देर हो चुकी है, अब रिटायर होने (सोने) का समय है...’ हम सभी जानते हैं कि इसका मतलब देर रात होने पर सोने जाने से था... और यह है मीडिया - देश की अंतरात्मा - सूचना देने वाली सबसे बड़ी संस्था।” उन्होंने कहा, “नहीं जनाब, मैं अभी काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं; अंग्रेज़ी में ‘रिटायर’ होने का मतलब है सोने जाना। और आपको वहां नहीं बुलाया गया है।” अभिनेता जल्द ही “सेक्शन 84” में नजर आएंगे। इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है और इसमें निमरत कौर भी अहम भूमिका में हैं। वह “कल्कि 2” में भी नजर आएंगे, जो “कल्कि 2898 एडी” की अगली कड़ी है। इस फिल्म में अमिताभ अश्वत्थामा का किरदार दोबारा निभाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: