बांग्लादेश में समुद्र तट के पास स्थित ‘रिसॉर्ट’ में आग लगने से 10 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

बांग्लादेश में समुद्र तट के पास स्थित ‘रिसॉर्ट’ में आग लगने से 10 लोगों की मौत

10-died-bangladesh-steel-resort
बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी जिले कॉक्स बाजार में शनिवार को समुद्र तट के पास स्थित एक ‘रिसॉर्ट’ में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उखिया थाने के प्रभारी मोहम्मद अतिकुर रहमान मजूमदार के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे कॉक्स बाजार के इनानी स्थित टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट में आग लगी। दमकल सेवा के प्रवक्ता तल्हा बिन जासिम ने कहा कि ‘रिसॉर्ट’ में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। ‘बीडीन्यूज24’ की खबर के मुताबिक, नौ घायलों को कॉक्स बाजार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


कॉक्स बाजार सदर अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल अधिकारी सबुक्तागिन महमूद सोहेल ने बताया कि घायलों में से पांच झुलस गए। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य लोग गिरने से घायल हुए और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। झुलसने वाले सभी पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ कॉक्स बाजार अग्निशमन सेवा के उप सहायक निदेशक सैयद मुहम्मद मुर्शेद हुसैन ने कहा कि आग में पूरा ढांचा जलकर खाक हो गया। कॉक्स बाजार के उपायुक्त ए मन्नान ने कहा कि अब तक छह शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शवों को परिजनों को सौंपने से पहले डीएनए नमूने लिए जाएंगे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मन्नान ने कहा कि अग्निशमन सेवा मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कि रसोई से आग लगने की आशंका है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारण का पता चल सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: