पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस अकादमी के 20 प्रशिक्षु अधिकारियों को अगवा कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने अगवा किये गए लोगों की तलाश के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। ये सभी अधिकारी कलात जिले के एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण हासिल कर रहे थे। फिलहाल किसी भी समूह या व्यक्ति ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित अलगाववादी समूहों एवं आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ खुफिया जानकारियों के आधार पर निरंतर अभियान चला रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ये प्रशिक्षु अधिकारी सप्ताहांत की छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मस्तुंग के पास क्वेटा-कराची राजमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने उनकी बस को रूकवाया और चालक को गाड़ी उनके बताए रास्ते पर ले जाने के लिए मजबूर किया। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने बाद में चालक और बस में सवार तीन आम नागरिकों को छोड़ दिया, लेकिन वे 20 प्रशिक्षु अधिकारियों को अपने साथ ले गए।
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Home
अपराध
विदेश
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने पुलिस के 20 प्रशिक्षु अधिकारियों को अगवा किया

Tags
# अपराध
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें