बलूचिस्तान में पिछले 12 महीनों में कम से कम 1,100 उग्रवादी मारे गए : मंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

बलूचिस्तान में पिछले 12 महीनों में कम से कम 1,100 उग्रवादी मारे गए : मंत्री

1100-tetarist-killed-in-balochistan
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कम से कम 1,100 उग्रवादी पिछले 12 महीनों में मारे गए हैं। प्रांत के गृह मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी दी। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव ने अतिरिक्त मुख्य सचिव हमजा शफकात के साथ क्वेटा में मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले दो वर्षों में आतंकवाद विरोधी उपायों पर 14 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि प्रांत में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने पर करीब 40 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च किए गए हैं। लांगोव ने कहा कि पिछले 12 महीनों में चलाए गए करीब 60 हजार अभियानों में सुरक्षा बलों ने कम से कम 1,100 उग्रवादियों को मार गिराया और 450 से अधिक अन्य को गिरफ्तार किया। शफकात ने बताया कि इस साल बलूचिस्तान में उग्रवादी हिंसा में 551 लोग मारे गए हैं। इनमें 101 पुलिस अधिकारी और कानून लागू कराने वाली अन्य एजेंसियों के 225 से अधिक कर्मी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बल कई वर्षों से बलूचिस्तान में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों और प्रतिबंधित टीटीपी के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। यह गैस सहित प्राकृतिक खनिजों और संसाधनों से भी समृद्ध है। अधिकारियों ने प्रांत में अस्थिरता पैदा करने के मकसद से सुरक्षा प्रतिष्ठानों, आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए टीटीपी को भी जिम्मेदार ठहराया है।

कोई टिप्पणी नहीं: