पाकिस्तान के पंजाब में बस पलटने से 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

पाकिस्तान के पंजाब में बस पलटने से 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

bus-accident-pakistan
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक तेज गति से गुजर रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, बस कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले जा रही थी। इसी दौरान लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर राजनपुर में यह हादसा हुआ। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना राजमार्ग के उस हिस्से पर हुई, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। प्रवक्ता ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हादसे की वजह बस की तेज गति मानी जा रही है। 


उन्होंने कहा, “तेज गति से गुजर रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कई यात्री बस में फंस गए और घायल हो गए। आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।” घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। बचाव सेवा के एक अधिकारी के अनुसार, 19 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 12 अन्य लोगों को घटनास्थल पर ही चिकित्सा सहायता दी गई। हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बचाव दल ने उनके शवों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: