ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात होर्मुज जलडमरूमध्य में निशाना बनाए जाने या समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आने के बाद सात तेल टैंकरों में आग लग गई और वे क्षतिग्रस्त हो गए। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा संयुक्त हमले शुरू किए जाने के साथ ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से यह इस जलमार्ग में एक ही दिन में क्षतिग्रस्त हुए जहाजों की सबसे बड़ी संख्या होगी। ईरान की सरकारी रिपोर्ट में रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के बयान का हवाला देते हुए कहा गया कि चार तेल टैंकरों पर उस समय हमला किया गया और उनमें आग लग गई, जब वे तेल का हस्तांतरण कर रहे थे। वहीं, तीन अन्य टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए और चलने में असमर्थ हो गए। रिपोर्ट में संभावित हताहतों या तेल टैंकरों के झंडों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। बयान में यह चेतावनी भी दी गई कि होर्मुज जलडमरूमध्य में “अवैध मार्गों” से तेल टैंकरों की आवाजाही की अनुमति देने के अमेरिका के किसी भी प्रयास के जवाब में रिवोल्यूशनरी गार्ड की कार्रवाई का दायरा बढ़ाकर क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। युद्ध शुरू होने के बाद से रिवोल्यूशनरी गार्ड खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बनाता रहा है।
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
होर्मुज जलडमरूमध्य में रातभर में सात तेल टैंकरों में आग लगी या वे क्षतिग्रस्त हुए : ईरान
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें