पटना : सातवां वेतन एक चुनावी जुमला सतर्क रहें शिक्षक : असित नाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

पटना : सातवां वेतन एक चुनावी जुमला सतर्क रहें शिक्षक : असित नाथ

Asit-nath-tiwari
पटना 22 अक्टूबर (रजनीश के झा) । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश मीडिया संयोजक असित नाथ तिवारी ने कहा है कि विधान परिषद चुनाव के दौरान बार-बार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की चर्चा हो रही है। उम्मीदवारों के साथ-साथ शिक्षा मंत्री तक शिक्षकों को सातवां वेतनमान देने की घोषणाएं कर रहे हैं। पर, सच्चाई यह है कि चुनाव बाद इनमें से कोई भी सातवां का सात तक नहीं बोल पाएगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट तक मुकदमा लड़वाया और समान काम के लिए समान वेतन नहीं दिया‌। इन्हीं की पार्टी के बड़े नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी ने कभी कहा था की धरती पर भगवान भी आ जाएं तो शिक्षकों को राज्यकर्मी नहीं बना पाएंगे। शिक्षक और शिक्षा विरोधी लोगों का यह गिरोह सिर्फ चुनाव में शिक्षकों का वोट लेने के लिए सातवें वेतन आयोग का जुमला उछाल रहा है। इन्हीं लोगों के कारण हाई कोर्ट का जीता मुकदमा शिक्षक सुप्रीम कोर्ट में हार गए। इन लोगों की मंशा कभी भी शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने की नहीं थी और पूर्ण वेतन देने की नहीं रही। इसलिए शिक्षकों को शिक्षा विरोधी इन लोगों से सतर्क रहना चाहिए। शिक्षक बार-बार धोखा खा चुके हैं एक बार और उनको बड़ा धोखा देने की तैयारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: