पटना : कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

पटना : कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान

  • कोठिया में जुटे 400 से अधिक किसान, प्राकृतिक खेती बना आकर्षण का केन्द्र

Krishi-chaupal-bihar
पटना, 22 अक्टूबर (रजनीश के झा) । डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली द्वारा आज गुरुवार को ताजपुर प्रखण्ड के कोठिया गांव में कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान- 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की उपस्थिति रही। इसमें जिले भर से 400 से अधिक कृषक बंधु एवं भगिनियों ने सहभागिता की। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कृषि विश्वविद्यालय के उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘दीक्षारंभ’ जैसे अभिनव प्रयोग और विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कई नए प्रभेद की देशभर में बिक्री होना गर्व की बात है। राज्य के कृषि अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यक है कि किसान को सही बीज मिले, पशुधन संवर्धन हो और मृदा जांच प्रयोगशाला हर पंचायत स्तर पर हो। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती कहां-कहां हो रही है, इसका दस्तावेजीकरण अति आवश्यक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2022 में देश में पहली बार स्नातक स्तर पर प्राकृतिक खेती का पाठ्यक्रम शुरू किया। इस पाठ्यक्रम के सभी विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा से पहले ही शत-प्रतिशत प्लेसमेंट प्राप्त हुआ।


कुलपति डॉ. पी.एस. पाण्डेय ने कहा कि खेत बचाओ अभियान केवल नारा नहीं, बल्कि किसान की आय बचाने का मिशन है। केवीके बिरौली के माध्यम से विश्वविद्यालय लैब-टू-लैंड को सार्थक कर रहे हैं। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि हर पंचायत में प्राकृतिक खेती का एक मॉडल और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बने। विश्वविद्यालय के स्टॉल पर जो जैविक उत्पाद और रबी बीज दिखे, वही हमारे अनुसंधान का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पी.एस. पाण्डेय, कुलपति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू) ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मोरवा के विधायक रणविजय साहू एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. तरुण कुमार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के निदेशक (अनुसंधान), निदेशक (प्रसार शिक्षा), मत्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली एवं तिरहुत कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, जिला कृषि पदाधिकारी तथा कोठिया के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। चौपाल में किसानों के आकर्षण हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्राकृतिक खेती एवं रबी फसलों के उन्नत प्रभेदों के स्टॉल लगाए गए, वहीं बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा भी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: