देवांग शाह ने कहा, “बाजार में यील्ड को लेकर निकट अवधि में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में निवेशकों को आकर्षक ब्याज आय और अवधि प्रबंधन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। अनिश्चितता के दौर में विविधीकरण भी बेहद महत्वपूर्ण है।” उन्होंने बताया कि घरेलू आर्थिक वृद्धि, महंगाई, सरकारी वित्तीय नीतियां और वैश्विक बॉन्ड बाजार ब्याज दरों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे माहौल में शॉर्ट से मीडियम ड्यूरेशन रणनीतियों पर विचार किया जा सकता है। शाह के मुताबिक, “मल्टी-एसेट रणनीति किसी एक एसेट क्लास पर निर्भरता कम करते हुए विकास, नियमित आय और पोर्टफोलियो की स्थिरता के बीच संतुलन बनाने में मदद कर सकती है।” हालांकि, निवेशकों को अपनी जोखिम क्षमता और निवेश अवधि के अनुरूप फैसले लेने चाहिए।
मुंबई (अनिल बेदाग): वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव और बदलते निवेश माहौल के बीच फिक्स्ड इनकम निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर पेश कर रही है। वहीं, इक्विटी, डेट और कीमती धातुओं में संतुलित निवेश पोर्टफोलियो को मजबूती देने की अहम रणनीति बन सकता है। एक्सिस म्यूचुअल फंड के हेड–फिक्स्ड इनकम देवांग शाह के अनुसार, मौजूदा ब्याज दरों का स्तर निवेशकों को आकर्षक आय अर्जित करने का अवसर दे रहा है। हालांकि, बेहतर नतीजों के लिए बाजार की परिस्थितियों को समझना और अनुशासित निवेश रणनीति अपनाना जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें