हीरानंदानी कम्युनिटीज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने कहा, “समृद्धि एक्सप्रेसवे, मेट्रो और मिहान की वजह से नागपुर में रियल एस्टेट की मांग बढ़ रही है। यह प्रोजेक्ट क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में रोजगार, निवेश और सामाजिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा।” वहीं, क्रिसला डेवलपर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अग्रवाल ने कहा, “नागपुर में प्रवेश हमारी दीर्घकालिक विकास रणनीति का महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य गुणवत्ता, डिजाइन और ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप विशिष्ट लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट विकसित करना है।” यह साझेदारी नागपुर को प्रीमियम आवासीय विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।
मुंबई (अनिल बेदाग): लग्जरी अब सिर्फ आलीशान घरों और महंगे पते तक सीमित नहीं, बल्कि एक खास जीवनशैली का अनुभव बनती जा रही है। इसी बदलती सोच को नया आयाम देने के लिए क्रिसला डेवलपर्स और हीरानंदानी कम्युनिटीज ने नागपुर में गोल्फ लाइफस्टाइल टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की है। लगभग 2,100 करोड़ रुपये की संभावित राजस्व क्षमता वाला यह प्रोजेक्ट शहर के प्रीमियम रियल एस्टेट बाजार में नई पहचान बनाने की तैयारी में है। नियो-क्लासिकल वास्तुकला, विशाल हरियाली और गोल्फ कोर्स के आकर्षण से सजी इस टाउनशिप में 51 अल्ट्रा-लग्जरी प्लॉट्स के साथ टाउनहाउस और विला भी होंगे। यह परियोजना उन खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है, जो प्रतिष्ठा के साथ निजी स्पेस और विशिष्ट जीवनशैली चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें