वाराणसी : ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान से पटेल की विरासत जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

वाराणसी : ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान से पटेल की विरासत जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

  • दूध-गंगाजल से प्रतिमा का अभिषेक, 31 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन

Bjp-varanasi-padyatra
वाराणसी (सुरेश गांधी)। सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रनिर्माण और देश की एकता-अखंडता में योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने बुधवार को ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान का आगाज किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र की ओर से भारत माता मंदिर से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली गई। इंग्लिशिया लाइन होते हुए निकली यात्रा में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मलदहिया में सरदार पटेल की प्रतिमा का दूध और गंगाजल से अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका संकल्प ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की प्रेरणा देता रहेगा। इससे पहले भारत माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दीप आरती की गई। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भी सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया। भाजपा के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी, पदयात्रा, दीपदान और ‘रन फॉर यूनिटी’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: