सीहोर : माता रानी के जयकारों से गूंज रहा सीहोर, चुनरी यात्रा की तैयारियां तेज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

सीहोर : माता रानी के जयकारों से गूंज रहा सीहोर, चुनरी यात्रा की तैयारियां तेज

  • जगह-जगह हो रही बैठकों में माता-बहनों में दिख रहा उत्साह, 15 अक्टूबर को निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा
  • नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि चुनरी यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व

Chunri-yatra-sehore
सीहोर। धर्म और आस्था की नगरी सीहोर में आगामी 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भव्य चुनरी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा को लेकर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में माता-बहनें उत्साहपूर्वक शामिल होकर चुनरी यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। चुनरी यात्रा करौली वाली माता मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बा स्थित इलाही माता मंदिर तक जाएगी, जहां यात्रा का विधिवत समापन होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा 121 मीटर लंबी चुनरी माता रानी को अर्पित की जाएगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और लगातार लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठकों में महिलाओं और युवाओं सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता कर रहे हैं। बैठकों में यात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सहभागिता और माता रानी की भव्य चुनरी अर्पित करने को लेकर चर्चा की जा रही है। वातावरण माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय नजर आ रहा है।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि चुनरी यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था इस यात्रा में दिखाई देती है। जिस प्रकार शहर और आसपास के क्षेत्रों में माता-बहनों एवं श्रद्धालुओं में चुनरी यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है, वह निश्चित रूप से इस यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि चुनरी यात्रा में श्रद्धा और विश्वास के साथ शामिल होकर माता रानी की चुनरी को धारण करना और उसे माता को अर्पित करना भक्तों के लिए विशेष आस्था का विषय है। मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से माता रानी के दरबार में पहुंचकर प्रार्थना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, माता-बहनों और युवाओं से अपील की कि वे 15 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि 121 मीटर लंबी चुनरी के साथ निकलने वाली यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और मातृशक्ति की एकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगी। यात्रा को लेकर लगातार तैयारियां की जा रही हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें कर लोगों को यात्रा से जोड़ा जा रहा है। चुनरी यात्रा को लेकर शहर में अभी से उत्साह का माहौल है। जगह-जगह हो रही बैठकों में माता-बहनें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और सभी मिलकर इस धार्मिक आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। 15 अक्टूबर को करौली वाली माता मंदिर से शुरू होने वाली चुनरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: