नई दिल्ली। कांग्रेस ने मेवों के दाम में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी सरकार के संरक्षण में ‘‘महंगाई डायन खाय जात है।’’ पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, लेकिन बढ़ती कीमतें हर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार का बजट बिगाड़ रही हैं। रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दीपावली से पहले समाज के हर तबके को महंगाई का झटका लगा है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मेवों के दाम 20 से 70 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। पिस्ता 70 प्रतिशत, बादाम 20-40 प्रतिशत और काजू भी महंगे हो गए हैं।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘सरकारी आंकड़ों से महंगाई को छिपाने की कोशिश हो रही है लेकिन यह दर्द हर भारतीय सह रहा है।’’ उन्होंने सरकार से सवाल किया, ‘‘सरकार बताए कि महंगाई पर राहत कब मिलेगी और आम परिवार की जेब पर पड़ रहे इस बोझ की जवाबदेही कौन लेगा?’’
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
दिल्ली : मोदी सरकार के संरक्षण में महंगाई डायन खाय जात है : जयराम रमेश
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें