पटना : श्रीबाबू की जयंती पर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे आयेंगे पटना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

पटना : श्रीबाबू की जयंती पर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे आयेंगे पटना

Kharge-wil-come-to-bihar-in-shree-jayanti
पटना, 23 अक्टूबर (रजनीश के झा) । बिहार के पहले मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की है। पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 25 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि श्रीबाबू ने जमींदारी उन्मूलन ,सामाजिक न्याय और औद्योगिक क्रांति के जरिये आधुनिक बिहार की नींव रखी। संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीबाबू ने देवघर मंदिर का दरवाजा दलितों के लिए खोलकर सामाजिक न्याय की ऐसी क्रांति पैदा की जिसने समतामूलक समाज के निर्माण का रास्ता खोल दिया। डा0 सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं 20 से अधिक जिलों का दौरा कर लोगों को समारोह का न्यौता दिया है। संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन अजय कुमार पासवान, मीडिया संयोजक असित नाथ तिवारी, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, बरकत खान, शरवत जहां फातिमा,  पंकज यादव,  डॉ विनीता भगत, नदीम अंसारी, धर्मवीर शुक्ल, अमित कुमार , सामंत प्रधान, निधि पांडेय समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: