दिल्ली : प्रधानमंत्री, भागवत और ज्ञानेश ने आपराधिक साजिश कर देश को हाईजैक किया’ : राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

दिल्ली : प्रधानमंत्री, भागवत और ज्ञानेश ने आपराधिक साजिश कर देश को हाईजैक किया’ : राहुल

Modi-gyanesh-bhagwat-hijack-democracy-rahul-gandhi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘‘आपराधिक साजिश’’ के तहत देश को ‘‘हाईजैक’’ करने का आरोप लगाते हुये लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इन लोगों को न्याय के कटघरे में लाना हमारी गारंटी है। राहुल ने जोर देकर कहा, ‘‘इन लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और यह इंडिया गठबंधन की गारंटी है।’’ राजघाट की ओर विपक्षी नेताओं के मार्च से पहले राहुल गांधी ने कहा कि करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण धरना देना चाहते हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के पहले दिन उन्हें निर्वाचन आयोग के कार्यालय के पास रोक दिया गया, जबकि दूसरे दिन जंतर-मंतर जाने से रोका गया और ‘‘हमारे लोगों को मारा गया।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने आपराधिक साजिश करके देश को हाईजैक किया है। संविधान को नष्ट किया और वोट चोरी की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। यह हमारी गारंटी है और आप ऐसा होते हुए देखेंगे।’’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी सांसद गांधी स्मारक जा रहे हैं, जहां वह धरना देंगे और शांतिपूर्वक प्रार्थना करेंगे कि मोदी और शाह को ‘‘सद्बुद्धि’’ मिले। खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों से वोट देने का अधिकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह उस आजादी को छीन रहे हैं, जो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं ने देश को दिलाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: