मां के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
मृतका की मां के आवेदन पर भैरवस्थान थाना में कांड संख्या 165/26, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटनास्थल का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर और एफएसएल (FSL) टीम ने किया तथा साक्ष्य जुटाए।
दिल्ली भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा
वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर थानाध्यक्ष भैरवस्थान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर नरवार आईबी चौक से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
एक युवक गिरफ्तार, विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध
गिरफ्तार युवक की पहचान जतिन चौधरी उर्फ विपुल, पिता घुरन चौधरी, निवासी सर्वसीमा, थाना भैरवस्थान, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।पुलिस मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें